काकोरी ट्रेन एक्शन के दौरान वीर शहीदो ने अदम्य साहस का परिचय दिया-दिनेश टंडन

लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया

वीर शहीदों के बलिदान से ही हमें आज़ादी मिली- डा क्षितिज शर्मा

वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा-अरुण त्रिपाठी

जौनपुर -लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत स्थान राजमहल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया गया।

पदाधिकारियों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत किया।
इस मौके पर एरिया लीडर जीएटी डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों, ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों व शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। क्योंकि हमें वीरों के बलिदान से ही आज़ादी मिली है।
पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टंडन ने कहा कि कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी ट्रेन ऐक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है। 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जनपद के काकोरी में क्रांतिकारियों द्वारा की गई यह कार्रवाई ब्रिटिश शासन को झकझोरने वाली थी। वीर शहीदो ने जिस प्रकार अदम्य साहस का परिचय देते हमारे देश से अर्जित किया हुआ धन उस समय की ब्रिटिस सरकार द्वारा अपने देश ले जाया जा रहा था जिसे पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी, चन्द्रशेखर आजाद, ठाकुर रोशन सिंह एवं क्रान्तिकारियों ने सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन पर धावा बोलकर उक्त खजाना वापस ले लिया गया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हे फांसी की सजा सुनायी गई थी।


चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी ने कहा कि यह शताब्दी समारोह स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, तथा वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा के जरिए प्रेरित किया जाएगा।


इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तरत अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाये। तथा सदस्यों को पिन प्रदान की गई।
संयोजक गोपीचंद्र साहू व आर पी सिंह ने आभार व्यक्त किया।


संचालन सचिव सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम कुमार साहू, डा वी एस उपाध्याय, डा अजीत कपूर, डा एन के सिन्हा, डा मदन मोहन वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, डा संदीप मौर्य, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सोमेश्वर केसरवानी, मनोज चतुर्वेदी, शत्रुघ्न मौर्य, अशोक मौर्य, संदीप गुप्ता, राजेश राज गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, मदन गोपाल, शिवानन्द अग्रहरि, अश्वनी बैंकर, परमजीत सिंह, संजय सिंघानिया, राजीव श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, नीरज शाह, सुशील अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न