किन्नर समिति के एक वर्ष सफलतम पूर्ण होने के साथ धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज


जौनपुर – हरियाली तीज  के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट  परिवार द्वारा हरियाली तीज के साथ  गुलाबी समिति के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर  शहर के एक लॉन में आयोजित किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव पार्वती जी के साथ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना मुख्य अतिथि डॉ स्वाति यादव, डॉ शैली निगम, डॉ अंजू कन्नौजिया, पद्मिनी सिंह, राधिका सिंह के साथ डॉ आलोक यादव द्वारा किया गया ,!   अपनी संस्कृति और परंपरा को देखते हुए सभी सुहागन औरतें एकत्रित होकर भोले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए  मनाया गया जहां पर सभी सुहागन स्त्रियों ने हरे रंग का वस्त्र धारण कर अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजन किया, ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिला कर पुरानी परंपरा निभाया गया, महिलाओं ने बहुत सारे खेल का भी लुफ्त उठायी! वहीं इस बार हरियाली तीज का पर्व इसलिए और भी अलग दिखाई दिया क्योंकि ट्रस्ट परिवार की महिलाओं  के साथ किन्नर समाज गुलाबी समिति कि अध्यक्ष बिट्टू किन्नर और ड़ाली जोशी के द्वारा ट्रस्ट परिवार मे जुड़ने के प्रथम वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर केक काटकर  सुहागिनों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित कर चार चांद लगा दिया! वहीं ट्रस्ट परिवार ने   इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाली सभी सुहागिन महिलाओं को आशीर्वाद के साथ सुहाग  मे सिंदूर, बिंदी मेहंदी और चूड़ियों के साथ अन्य श्रृंगार का समान भी दिया गया ! कार्यक्रम में  मुख्य रूप से कंचन सिंह,डॉ अंजू कन्नौजिया, डॉ शकुंतला, डॉ एकता, डॉ प्रीति, डॉ माया, डॉ अलकेशवरी पूनम जायसवाल, मीरा अग्रहरी, ज्योति श्रीवास्तव, मीना गुप्ता, सरोज गुप्ता, पिंकी मौर्या, अनु स्मृति, रीता, जायसवाल,सरोज सिंह महिला थानाध्यक्ष शहर की बहुत सारी सामाजिक राजनीतिक, शिक्षक, डॉक्टर और व्यापारी वर्ग के महिलाओ के साथ बहुत सारी किन्नर समाज के लोग उपस्थित रहे !

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां