किशोरियों के बोन हेल्थ पर ध्यान दें: डॉ0 मधु शारदा

”

जौनपुर– कृष्णा स्कूल आफ नर्सिंग में विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर मधु शारदा प्रख्यात इन्फ़रटिलिटी स्पेशलिस्ट ने विद्यालय प्रांगण में छात्रों तथा शिक्षक को “बोन हेल्थ” इन एडोलिसेंट (युवा अवस्था )नामक विषय पर जानकारी दी और एक गोष्ठी का आयोजन किया।हड्डी मजबूत रखना क्यों जरूरी है ,कैसे जरूरी है ,और कब से इसकी देख रेख करनी इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी,हड्डी की मजबुती एक शिशु जब मां के पेट मैं होता है, तभी से शुरू होती है ,और 2 से 4 साल में जब तक वो अपना बढ़ता है तब तक तो अधिकतम बोन मजबूती पा लेती है ,और महिलाओं में 9 से 12 साल बोन डिपोजिशन टाइम होता है, मतलब सबसे ज्यादा इस समय हड्डी में कैल्शियम डिपॉजिट होता है और इसी समय की मजबूती से मासिक धर्म रजो निब्रत होने के बाद तक काम आती है , जो महिलाएं अपने शरीर के हड्डीओ के बारे में ध्यान नहीं रखती वह बाद में चल के ऑस्टियोआर्थराइटिस नामक बीमारी होने की संभावना बनी रहती है और अत्यधिक हो जाती है , तथा ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचने के लिए उन्हे कैल्सियम,विटामिन डी और नियमित रूप से व्यायाम बोन हेल्थ के लिए कितना जरूरी है, इसकी विस्तृत जानकारी दिया , साथ नर्सिंग कॉलेज के सभी शिक्षक और विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया की उनके आस पास जितनी भी बच्चियां और महिलाएं आती है,वो सभी उन्हें जागरूक करे तथा समय समय पर कैल्सियम की जांच करानी जरूरी है।।
युवा महिलाओं में हड्डी स्वास्थ्य के लिए डॉ मधु शारदा ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी उपस्थित बच्चो और अध्यापकों से साझा किया ::

  1. कमजोर हड्डियाँ बढ़ा सकती हैं: युवा और बच्चों में सही पोषण और व्यायाम का महत्व है, क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और विकासित होती हैं।
  2. कैल्शियम की आवश्यकता: युवा महिलाओं को अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
  3. विटामिन डी की आवश्यकता: विटामिन डी भी कैल्शियम को हड्डियों में संश्लेषण करने में मदद करता है। युवा महिलाओं में विटामिन डी की कमी स्वाभाविक हो सकती है।
  4. अनुकूल आहार: पोषणीय आहार लेना हड्डी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। युवा महिलाओं को हर दिन अधिकतम कैल्शियम और विटामिन डी युक्त आहार लेना चाहिए।
  5. नियमित व्यायाम: स्वस्थ हड्डी स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करना महत्वपूर्ण है। यह हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  6. बाह्य प्रभावों से बचाव: धूप और प्रदूषण जैसे बाह्य प्रभावों से बचना और हड्डी स्वास्थ्य को संरक्षित रखना भी महत्वपूर्ण है।

ये सभी तथ्य युवा महिलाओं के लिए हड्डी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ0 हरेंद्र देव सिंह (वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट) ने डॉ0 मधु शारदा के द्वारा दी गई जानकारी की प्रशंसा की और डॉ0रोबिन सिंह( हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने इसका समापन किया। इस गोष्ठी का सफल अयोजन ज्वाइंट डायरेक्टर सुमन सिंह द्वारा किया गया, जिसमें प्रबंधक गगनेंद्र सिंह, पवन सिंह, अनित सिंह,प्रिंसिपल सभ्यता दुबे फिजियोथैरेपिस्ट प्रदीप मौर्या, डॉ काशिफ, और तमाम लोग उपस्थित रहे ।।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां