कुबेर डेवलपर्स शीतला धाम चौकिया के पास बना रहा इमारते व विला,महानगरो को देगी मात

जौनपुर-शहर के माँ शीतला चौकियां धाम के पास कुबेर डेवलपर्स जो ऐसी इमारतें बना रहा है जो महानगरों को मात देता दिखेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा साथ ही स्वच्छ वातावरण के बीच अपनी छटा बिखेरती नजर आएगी।

कम्पनी का दावा है कि छोटे शहर में आपके अपने घर का सपना अब साकार हो जाएगा। इसके लिए कुबेर डेवलपर्स ने पहल की है। यह कंस्ट्रक्शन एवं बिल्डिंग की कम्पनी अपने तरफ से उत्कृष्ट डिजाइन एवं गुणवत्तायुक्त निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

यह जानकारी शुक्रवार को कुबेर डेवलपर्स के चेयरमैन सुरेश मिश्र ने एक प्रेसवार्ता में दी। यह प्रेसवार्ता कम्पनी के साइड ऑफिस विशेषरपुर में आयोजित थी। उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में फ्लैट एवं विला का कान्सेप्ट तेजी से लोकप्रिय है। परन्तु मध्यम वर्ग के शहर में इसकी कमी महसूस हो रही थी। आज के व्यस्ततम समय में हर व्यक्ति अपने लिए सुनियोजित, सुसज्जित एवं सुविधाजनक आवास चाहता है। उसकी इस जरूरत को ही कुबेर डेवलपर्स ने समझते हुए अब जौनपुर में फ्लैट और विला का निर्माण करने के लिए कदम बढ़ाया है।

श्री मिश्र ने बताया कि जौनपुर, नगर के विशेषरपुर निकट चौकिया में हमारी कम्पनी दो टावर एवं छः विला एवं 12 रो हाऊस तथा एक शॉपिंग मॉल निर्माण की परियोजना बनाई है। जिसमें पहले टावर 48 फ्लैट का तेजी से निर्माण चल रहा है। उसकी बुकिंग भी हो रही है। इसके साथ छः विला के निर्माण का भूमि पूजन भी आज हो गया। अतिशीघ्र दूसरे टावर का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके साथ शॉपिंग माल का नक्शा अधिकृत करने के लिए प्रशासकीय प्रक्रिया चल रही है। अतिशीघ्र 12 रो हाऊस को भी हमारी कम्पनी लांच कर देगी। कम्पनी के समस्त परियोजना का कार्यालय विशेषरपुर साइड पर ही बना दिया गया है जहां से समस्त अधिकृत जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि कुबेर डेवलपर्स द्वारा अपनी समस्त परियोजना की

को उच्च स्तरीय एवं महानगरों के सापेक्ष तैयार कराया है।

निर्माण कार्य में उत्कृष्ठ मैटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। अपने परियोजना में कम्पनी ने टॉवर और विला में रहने वाले लोगो के लिए क्लब हाउस गेम, एरिया तथा कम्युनिटी हाल का मानचित्र शामिल किया है। सुरक्षा एवं सुविधा दोनो बातों को आत्मसात करते हुए कम्पनी की प्रतिबद्धता है कि वह एक स्वच्छ पर्यावरण के साथ सर्वसुविधा सम्पन्न रिहायशी स्थल को मुहैया कराए।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां