कृषि का दर्शन पोषण का है, शोषण का नहीं: ब्लाक प्रमुख सरकोनी


किसानों को जागरूक करने के लिये खरीफ गोष्ठी का हुआ आयोजन
जफराबाद, जौनपुर। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत मंगलवार को स्थानीय ब्लाक सभागार में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण के योजनान्तर्गत खरीफ गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां प्राकृतिक खेती,किसान रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण, सिचाई प्रबंधन, फसल बीमा, कटाई उपरान्त फसल प्रबंधन से किसानों की आय दूनी करने तथा खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन वाली तकनीकियों एवं लाभकारी कृषि योजनाओं से विशेषज्ञों ने किसानों को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर वैज्ञानिक खेती कर किसान वेहतर उत्पादन कर अपनी समृद्धि कर सकते हैं। इसी क्रम में डिप्टी पीडी (आत्मा) डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि तथा टिकाऊ एवं किफायती खेती के लिए प्राकृतिक खेती ही सर्वोत्तम विकल्प है। कृषि का दर्शन पोषण का है, शोषण का नहीं, कृषि की सर्वश्रेष्ठ पद्धति वही है जो सबके लिए कल्याणकारी हो। आज खेती में हानिकारक रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खादों एवं जैव उर्वरकों के एकीकृत उपयोग तथा हानिकारक कीटनाशकों की जगह जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करना नितान्त जरूरी हो गया है। बायोपेस्टिसाइड एवं बायोऐजेंट के प्रयोग से अपनी आय में वृद्धि कर किसान अपनी समृद्धि कर कृषि का सतत विकास कर सकते हैं। एसएमएस डा. शिवानन्द मौर्य ने खरीफ फसलों में खरपतवार नियंत्रण, सिचाई प्रबंधन, श्री अन्न उत्पादन की जानकारी दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी नीरज कुमार एवं संचालन एडीओ आईएसबी रामजी सिंह ने किया। गोष्ठी में 70 किसानों को निःशुल्क मीलेट्स मिनीकिट वितरित किया गया। इस अवसर पर एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी, अरविंद कुमार, तकनीकी सहायक इन्दल कुमार, मुन्ना सिंह, शुभम सिंह उर्फ गोलू, विशाल मिश्र, साधु सिंह, अजय सिंह, राकेश गुप्ता, राज बहादुर, सुरेश दूबे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह