केन्द्र सरकार से पेंशनर्स नाराज, 15 दिसम्बर को करेंगे धरना-प्रदर्शन


जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित नहीं किये जाने से पेंशनर्स आक्रोशित दिखे। पेंशनर्स वेतन आयोग के गठन का “भारत का राजपत्र” में पूर्व की भाँति पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स का भी उल्लेख करने की मांग करते हुए आगामी 15 दिसंबर को प्रदेश के अन्य जनपदो के साथ जिला मुख्यालय पर पूर्वान्ह साढे 11 बजे से धरना-प्रदर्शन करके प्रधानमन्त्री सहित अन्य को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने की मांग किया जायेगा।
बैठक ओंकार नाथ मिश्र, डॉ. भारत यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, विक्रमाजीत यादव, नन्द लाल सरोज, नरेन्द्र त्रिपाठी, गोरखनाथ माली, चन्द्रशेखर सिंह, अजय सिंह, सूबेदार यादव, सुक्खु राम, कंचन सिंह, विजय शंकर सिन्हा, शेषनाथ सिंह, अशोक मौर्य, इं. प्रमोद सिंह, वीबी सिंह, जिया राम यादव, मदन मोहन सोनकर, मुकुन्द लाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, मन्जू रानी, प्रेमलता श्रीवास्तव, बलिराम यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां