कोर्ट के आदेश से विदा होकर ससुराल गयी पत्नी से पति ने की हैवानियत


परिवार न्यायालय कोर्ट को गुमराह करके साथ ले गया था पत्नी को
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर। परिवार न्यायालय प्रथम कोर्ट के समक्ष पत्नी शबनम को विदा कराकर पति घर ले गया। घर ले जाकर कमरा बंद कर उसके साथ हैवानियत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश से पति फिरोज के खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। प्राथमिकी की कॉपी सीजेएम कोर्ट में भेजी गई। मालूम हो कि शबनम बानो निवासी लाइन बाजार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उसका निकाह फिरोज अंसारी निवासी चंदवक से हुआ था। उसने पति फिरोज की प्रताड़ना से तंग आकर दहेज उत्पीड़न एवं भरण पोषण का मुकदमा दीवानी न्यायालय में दाखिल किया है। भरण पोषण के मुकदमे में फैमिली कोर्ट प्रथम के आदेश से वादिनी न्यायालय से ही 21 अक्टूबर 2024 को विदा होकर अपने पति के स्वीकार करने और कहने पर उसके साथ गई लेकिन पति कपट पूर्वक धोखा देकर उसे लिवा जाने के लिए राजी हुआ था। ससुराल ले जाकर वादिनी को अंधेरे कमरे में बाहर से बंद करके रखा और रात 9 बजे के कमरे में शराब पीकर पहुंचा और उसके साथ हैवानियत की। मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में गम्भीर चोटें पहुंचाया। 24 अक्टूबर को केराकत तहसील ले जाकर जबरन कुछ कागज पर हस्ताक्षर करना चाहा इनकार करने पर वहां भी मारा—पीटा और छोड़कर चला आया। पीड़िता द्वारा न्याय की गुहार पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से पति फिरोज के खिलाफ लाइन बाजार पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां