क्रिसमस व नववर्ष पर आबकारी की फुटकर दुकानों का समय बढ़ाया गया

जौनपुर – जिलाधिकारी एवं लाइसेंस प्राधिकारी ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर आबकारी की फुटकर दुकानों के संचालन समय में अस्थायी रूप से वृद्धि की गई है। यह निर्णय आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के पत्र दिनांक 12 दिसंबर 2025 के क्रम में तथा उत्तर प्रदेश शासन, आबकारी अनुभाग-2, लखनऊ द्वारा निर्गत शासनादेश के अंतर्गत राजस्वहित में लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिसमस के पर्व पर 24 एवं 25 दिसंबर 2025 तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को जनपद जौनपुर की समस्त आबकारी फुटकर दुकानों को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। सामान्य दिनों की तुलना में समय बढ़ाए जाने से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, वहीं राजस्व प्राप्ति में भी वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समयावधि में दुकानों का संचालन शासनादेश के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचाव हेतु आबकारी विभाग एवं प्रशासन पूरी सतर्कता बरतेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां