खबर का असर: खण्ड विकास अधिकारी के आदेश पर नाला की हुई सफाई


युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा व ग्राम सचिव के नेतृत्व में हुआ कार्य
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अन्तर्गत इमामपुर बाजार में नाला का सफाई होना था जिसकी शिकायत करने पर खण्ड विकास अधिकारी के आदेश पर बुधवार को सफाई का कार्य हुआ जहां युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा व ग्राम सचिव मौजूद रहे।

बता दें कि यह नाला इमामपुर बाजार होते हुये भिखारीपुर बॉर्डर (पुलिया) तक गया है। बरसात से पहले वर्तमान में नाला की सफाई करना और नाला से अतिक्रमण को हटाना जरूरी था तो जिलाधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी के आदेश पर खण्ड विकास अधिकारी निर्देश पर बुधवार को नाला का सफाई कराया गया। सफाई होने से ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुये युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा एवं विकास खण्ड अधिकारी को धन्यवाद अर्पित किया।

कुछ शरारती तत्वों द्वारा नाला सफाई में अवरोध करने के लिए से खुटहन पुलिस को सूचना दिये तो पुलिस ने अपने विवेक की प्रयोग करते हुए नाला सफाई में सहयोग किया। इस अवसर पर सुजीत वर्मा एडवोकेट, विपिन वर्मा, कलावती देवी, शैलेन्द्र गुप्ता, मंगल तिवारी, बृजेश अग्रहरी, रितेश अग्रहरी, राम आसरे, रामहित प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां