
जौनपुर, देव दीपावली पर शीतला चौकिया धाम आए वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माता शीतल जी का दर्शन- पूजन कर आशीर्वाद लिया और मंच पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए इस मौके पर उन्होंने कहा इतनी कृपा सांवरे बनाए रखना मरते दम तक सेवा में लगाए रखना। इनका दर्शन करने के लिए दूर – दराज क्षेत्रों से काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष आए थे। मंच पर उपस्थित पूर्वांचल का सर्वोत्तम प्रतिष्ठान गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। विनीत ने आयोजक महंत विनय त्रिपाठी, अनिल सोनकर, संजय श्रीमाली पांडा, को ऐसा आयोजन करने के लिए बहुत – बहुत धन्यवाद दिया।