डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

अभिलेखों में पुनर्जीवित करते हुए उपलब्ध कराई गई खतौनी

जौनपुर 14 अक्टूबर, – आज जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी के समक्ष वयोवृद्ध रघुनंदन पुत्र गिरधारी जी निवासी नेवादा परगना व तहसील केराकत उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण प्रपत्र के साथ जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें अभिलेखों में वर्ष 2021 में मृतक दर्शाते हुए उनकी भूमि वरासत के आधार पर अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज हो गई है। रघुनंदन ने यह भी बताया कि आज पहली बार वह जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए हैं।
जिलाधिकारी ने प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार और लेखपाल को गांव में जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए तथा रघुनंदन जी को आश्वस्त कराया कि आज ही उनकी शिकायत का निस्तारण कर दिया जाएगा।
जिसके क्रम में मात्र एक घंटे के अंदर नायब तहसीलदार और लेखपाल के द्वारा गांव में जाकर तस्कीद करते हुए अभिलेख में पुनर्जीवित किया गया। इनको अभी खतौनी प्राप्त नहीं हुई थी।
संपूर्ण घटनाक्रम की जांच करने पर अभिलेखों में पुनर्जीवित करते हुए इन्हें आज जिलाधिकारी द्वारा खतौनी उपलब्ध करा दी गई।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित तत्कालीन नायब तहसीलदार और लेखपाल के विरुद्ध के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।
शिकायत के त्वरित निस्तारण पर रघुनंदन जी द्वारा शासन प्रशासन और जिलाधिकारी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव…

    Continue reading
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

    पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन