जनपद में बेसिक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दर्जनों खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

जौनपुर 02 अगस्त, 2024 (सू0वि0)- शासन की मंशानुरुप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्द्वन एवं विभिन्न योजनाओं में गति को तीव्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी के अनुमोदन से जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत 18 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाएं, निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, डी0बी0टी0, डिजिटाइजेशन, नामांकन, बच्चों के ठहराव हेतु शैक्षिक वातावरण व परिवेश एवं बालिका शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अरविंद कुमार पाण्डेय को वि0ख0 सुजानगंज से बदलापुर, राजेश कुमार वैश्य को वि0ख0 सुईथाकला से धर्मापुर, कन्हैयालाल को वि0ख0 रामनगर से मुफ्तीगंज, अजीत कुमार सिंह को वि0ख0 मड़ियाहू से सिकरारा, अमरदीप जायसवाल को वि0ख0 शाहगंज से मछलीशहर, डॉ0 किरण पाण्डेय को वि0ख0 महराजगंज से सुजानगंज, रमेशचन्द्र पटेल को वि0ख0 धर्मापुर से महाराजगंज, श्रीमती शिखा मिश्रा को वि0ख0 बदलापुर से बक्शा, आनंद प्रकाश सिंह को वि0ख0 सिकरारा से करंजाकला, बसंत कुमार शुक्ला को जिला मुख्यालय से शाहगंज, श्रवण कुमार यादव को वि0ख0 करंजाकला से सुईथाकला, उदयभान कुशवाहा को वि0ख0 बक्शा से मडियाहूँ, सुभाष गुप्ता को नगरक्षेत्र से वि0ख0 रामनगर, अश्वनी कुमार सिंह को वि0ख0 खुटहन से रामपुर, गौतम प्रसाद को वि0ख0 रामपुर से बरसठी, विपुल कुमार उपाध्याय को वि0ख0 मछलीशहर से खुटहन, राजीव रंजन को वि0ख0 बरसठी से नगर क्षेत्र तथा नीरज कुमार श्रीवास्तव को वि0ख0 मुफ्तीगंज से जिला मुख्यालय आवंटित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं निष्पादन क्षमता में वृद्वि होगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां