जन चौपाल का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत परौवा में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी दी गई।


              जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी लौटूं प्रसाद, सोहन चौहान, कैलाश, कमला देवी, परदेसी को कार्ड वितरित किया और कहा कि अब इस कार्ड से 05 लाख तक का मुफ्त इलाज करा सकते है। 05 लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया गया।

पारिवारिक झगड़े को भी चौपाल के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में कुल 16 लोगों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत सिलिण्डर गैस का आवेदन, व्यक्तिगत शौचालय के 22 आवेदन प्राप्त हुए।


             जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी से अपील किया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाकर लोन लेकर खेती शुरु कर सकते है यदि कोई बैंक लोन देने में अनाकानी करता है तो उसकी सूचना अवश्य दे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता के साथ शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके जनपद जौनपुर में आने के बाद से 10000 से अधिक वृद्धा पेंशन, 12000 से अधिक मृतकों के उत्तराधिकार और 3100 से अधिक विधवा पेंशन के लाभार्थियों को लाभ प्रदान कराया गया है। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिलाओं को सुरक्षा स्वावलंबन की तरफ बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों द्वारा चिराग और युवराज का अन्नप्रासन, और पूनम और माया देवी की गोद भराई की गई। गांव में बने अमृत सरोवर की तारीफ की और नौका विहार भी किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।


                  इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस समीर गोयल ने अपने आज के अनुभव को साझा किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षु आईएएस आधिकारियों को केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने समस्त प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारत के विकास के लिए गांव का विकास अत्यंत आवश्यक है यही हमारे विकास की रीढ़ है और उद्योग के विकास का रास्ता भी इन्ही के माध्यम से जाता है।


इस दौरान उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, ग्रामवासी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां