जन समस्याओं से जूझ रहा जौनपुर : अशोक सिंह


SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार और सांसद की उदासीनता पर उठाए सवाल
जौनपुर– जिले में बिजली संकट, सड़कों की बदहाली और फर्जी मीटर के जरिए हो रही कथित वसूली को लेकर आम जनता में भारी नाराजगी देखी जा रही है। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच बार-बार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं खराब सड़कों के कारण आवागमन भी कठिन हो गया है। जौनपुर की जनता जनसमस्याओं से जूझ रही है। सरकार और जौनपुर के सांसद के उदासीन रवैये से जनता में आक्रोश है। यह बातें नगर के एक होटल में शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पत्रकारों से बातचीत के दौरान समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कही।


उन्होंने कहा कि फर्जी बिजली मीटर के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन संबंधित सरकारी विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक शिकायतें पहुंचाने के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है।

खासतौर पर स्थानीय सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की कथित उदासीनता को लेकर लोगों में निराशा और बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि सांसद तक अपनी बात कैसे पहुंचाई जाए, यह भी समझ से परे है। श्री सिंह ने कहा कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उनका कहना है कि बिजली, सड़क और फर्जी मीटर जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान होना जरूरी है, ताकि जौनपुर की जनता को राहत मिल सके।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे