जफराबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 युवको को तमंचा,कारतूस व चोरी की बैटरी सहित किया गिरफ्तार

,

जौनपुर —जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव के तिराहे से पुलिस ने दो शातिर युवको को आज गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बैटरी तथा एक बाइक भी बरामद हुई।
मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह,एस आई अनिल यादव व अन्य हमराहियों के साथ ऊक्त तिराहे पर पहुंच गए।वहां पर एक बॉइक से दो युवक आते हुए दिखाई पड़े।पुलिस ने उन दोनों को घेरेबंदी करके पकड़ लिया।उनके पास चोरी की एक बैटरी तथा बाइक,तथा नौ हजार आठ सौ नगद,एक तमंचा, कारतूस एक चाकू बरामद हुआ।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए चोर जयकेश पाल उर्फ मोनू उर्फ धोनी पाल पुत्र महेंद्र प्रसाद पाल,भोलू उर्फ प्रिंस यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी समोपुर के ही रहने वाले है।इनके पास से जो पैसा मिला है यह दोनो चोरी की तीन बैटरियों को बेच कर आ रहे थे।बरामद बैटरी भी दोनो बेचने जा रहे थे यह दोनो चैन स्नेचिंग भी कर चुके है।

  • Related Posts

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    जौनपुर, 25 अप्रैल 2026 (सू0वि0): बदलापुर विकासखंड के अंतर्गत अभिनव इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय, पुरानी बाजार में शुक्रवार को नामांकन मेले का आयोजन किया…

    Continue reading
    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल जौनपुर – शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी बाजार प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन, 30 बच्चों का हुआ नामांकन

    खड़ी ट्रक में जा घुसी सवारी बस, भीषण टक्कर में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

    भीषण गर्मी के चलते जौनपुर में न्यायालयों का समय बदला

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल