जायसवाल समाज ने मनाई कुलदेवता की जयंतीसमाज को एकजुट करने का लिया संकल्प


जौनपुर। नगर के सब्जी मंडी में स्थित आदि शक्ति संस्था ट्रस्ट द्वारा संचालित दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित समाज के लोगों ने कार्तवीर्य राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जायसवाल समाज को संगठित कर सामाजिक कुरूतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कुलदेवता के जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वे श्रीहरि विष्णु के 24वें अवतार थे। उन्होंने त्रिलोक विजयी रावण को हराया था और सात महाद्वीपों और ब्रह्मांड पर विजय प्राप्त की। वे एक धर्मपरायण राजा थे। कार्यक्रम में समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ सामाजिक बदलाव और सुधार के लिए अपने संकल्पों को दोहराया। सभी ने यह प्रण लिया कि वे समाज की प्रगति के लिए काम करेंगे और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, अनूप जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, श्रेयश जायसवाल ईशु, दिलीप जायसवाल ॐ साईं, दिलीप जायसवाल राजू, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद जायसवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल, संदीप जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राजीव जायसवाल, सुधीर कुमार जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनिल जायसवाल सहारा, रोहन जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, अंकित जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल राजू, आशीष कुमार जायसवाल, संजय जायसवाल, वेद प्रकाश बचाऊ गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, सुग्रीव जायसवाल, संजय जायसवाल मेडिकल, सुधीर जायसवाल शालू, संजय जायसवाल, दिवाकर जायसवाल, नितिन जायसवाल, रवि जायसवाल, राहुल जायसवाल समेत समस्त स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न