जिलाधिकारी ने पाली ग्राम में ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का किया निरीक्षण

जौनपुर- जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा आज पाली ग्राम में स्थित ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम सचिवालय में आमजन को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के समय ग्राम सचिवालय में सेल्फ एन्यूमरेशन, फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित पाया गया। अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि ग्राम सचिवालय पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, केवाईसी सहित अन्य जनसेवा संबंधी कार्य सुचारू रूप से संपादित किए जा रहे हैं।


इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अमृत वाटिका का निरीक्षण किया तथा आम के पौधे का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ग्राम सचिवालय पर शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मडियाहू, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    जौनपुर 12 जुलाई,-प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जनपद में…

    Continue reading
    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशियाड कुश्ती चैंपियनशिप (अंडर 20) में रजत पदक जीतकर गजना, धर्मापुर के युवा पहलवान सौरभ यादव ने ना सिर्फ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह

    पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं उन्हें संरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी: कृपाशंकर सिंह

    पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय भटका बालक सकुशल परिजनों से मिला

    जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

    पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवाओं हेतु निःशुल्क ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित