जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में किया विधिवत पूजन-अर्चन, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

जौनपुर 15 फ़रवरी – महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा जनपद में सुजानगंज स्थित गौरी शंकर धाम में पहुंचकर भगवान शिव जी का विधिवत दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया गया।

    इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित किया तथा जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।









      इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।




           जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में श्रद्धा, आस्था और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

      इस अवसर पर उप ज़िलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड की जन्मतिथि मान्य नहीं

    जौनपुर— जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी दी है कि नवीन शासनादेश के तहत वृद्धावस्था पेंशन योजना में आवेदकों की आयु निर्धारण के लिए…

    Continue reading
    मड़ियाहूं में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

    जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस दौरान एक वांछित आरोपी पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार कार्ड की जन्मतिथि मान्य नहीं

    मड़ियाहूं में पुलिस मुठभेड़: वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

    एडीजी ने किया थाने का औचक निरीक्षण

    टोल फ्री नंबर 14447 पर दे फसल नुकसान की जानकारी

    पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित