पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज



चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना पुलिस पैसा लेकर जमीन का बैनामा न करने के एक मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गयी है। यह कार्यवाही न्यायालय के आदेश पर की गई है। जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भगौतीपुर निवासी संजय कुमार पुत्र गुलाब चन्द्र ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि उक्त गांव निवासी बेचू पुत्र मुन्नी लाल 3 अप्रैल 2022 को घर आकर अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुये बीमारी में इलाज के लिए पैसा मांगने आया था। बदले में अपनी एक बिस्वा जमीन साढ़े 5 लाख में देने के लिए तय किया था। उपचार के लिये 2 हजार रूपये बेचू लेकर गया। फिर बीमारी से ठीक होकर आया तो बेटी की शादी के नाम पर फिर पैसा मांगा। धीरे—धीरे किस्तों में कुल 2 लाख 52 हजार 100 रूपये नगदी ले लिये। इधर विश्वासघात करते हुये बेचू ने उक्त जमीन को केराकत निवासी विनय कुमार को बेच दिया। मैंने बेचू से पूछा कि उक्त जमीन तुम मुझे देने के लिये तय किये थे तो बोला कि 8 लाख रूपये और लाकर दो तब दूंगा। तब कहा कि साढ़े 5 लाख में तय किये थे। चलो छः लाख लेकर बैनामा कर दो लेकिन उसने बैनामा से इंकार कर दिया। वहीं पैसा वापस मांगने पर टाल—मटोल करता रहा। 4 जून 2025 को बेचू से अपना पैसा माँगा तो गाली—गलौच करने लगा। इस पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर वहां के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपित बेचू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर किया है। साथ ही शीतला चौकिया चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव को जांच भी सौंप दी गयी है।

  • Related Posts

    पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    जौनपुर- अपराध एवं अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की जफराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ…

    Continue reading
    नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई।

    जौनपुर- —जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

    नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई।

    ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    जिलाधिकारी ने पाली ग्राम में ग्राम सचिवालय एवं अमृत वाटिका का किया निरीक्षण

    जनप्रतिनिधियों ने की स्व-गणना प्रक्रिया पूरी, लोगों से सहभागिता की अपील

    निःशुल्क राशन वितरण की तिथि बढ़ी, 14 मई तक मिलेगा खाद्यान्न