जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत अभिलेख सत्यापन कार्य की गहन समीक्षा

जौनपुर

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर (डीसीसी) में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत चल रहे अभिलेख सत्यापन कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि माननीय भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विभिन्न जनपदों एवं अन्य प्रांतों से मतदाता सत्यापन से संबंधित प्राप्त पत्रों एवं आवेदनों के आधार पर यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनपद के उन मूल निवासियों के अभिलेखों का सत्यापन करना है, जो वर्तमान में अन्य जनपदों या प्रदेशों में निवास कर रहे हैं। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं शुद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाना अभियान की प्राथमिकता है।


उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, नगरपालिका, नगर पंचायत, शिक्षा विभाग सहित तहसील स्तर के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सत्यापन कार्य में लगाए गए हैं। अभियान के दौरान प्राप्त प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल कर विधिवत सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।


निरीक्षण के समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन माध्यम से संभव है, उन्हें ऑनलाइन विधि से ही सत्यापित किया जाए, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और समय की बचत हो सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।


डॉ० दिनेश चंद्र ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना शासन एवं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना पुलिस पैसा लेकर जमीन का बैनामा न करने के एक मामले में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा…

    Continue reading
    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    जौनपुर 23 मार्च 2026 (सू0वि0)- जिला विकास अधिकारी जौनपुर ने अवगत कराया है कि मुख्य पशुचिकित्साधिकारी जौनपुर की जॉच में पाये गये आरोपो के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैसा लेकर जमीन बैनामा न करने पर न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    गौशाला प्रबन्धन में बरती गयी लापरवाही के आरोप में ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलम्बित

    डीएम की‌ अध्यक्षता में केराकत में हुआ तहसील दिवस का आयोजन

    मालगाड़ी की डिस्कपलिंग से 50 मिनट तक बाधित रहा यातायात

    पुलिस लाइन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल