जीवन को सही दिशा देता है शिक्षक: प्रो.अजय प्रताप सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान लैब में गुरुवार को शिक्षक दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक हुआ। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में कविताएँ और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए विचार रखे।
व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग अध्यक्ष ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि जीवन में सही दिशा दिखाने वाला पथप्रदर्शक होता है। विद्यार्थी सदैव प्रश्न पूछें और सीखने की जिज्ञासा जीवित रखें।”
संकाय अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि “शिक्षक का दायित्व केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों का विकास करना भी है। यही शिक्षा की पूर्णता है।”
जनसंचार विभाग के डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि “शिक्षा का असली उद्देश्य व्यक्तित्व का विकास है। शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर समाज को नई दिशा दे सकते हैं।”

व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि “गुरु-शिष्य का संबंध सदियों से भारतीय संस्कृति की आत्मा रहा है। विद्यार्थी अपने जीवन में अनुशासन और परिश्रम को अपनाएं।”

डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि “शिक्षक दिवस केवल स्मरण का दिन नहीं बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। शिक्षक तभी सफल हैं जब उनके विद्यार्थी समाज में जिम्मेदार भूमिका निभाएं।”

डॉ. अनु त्यागी ने कहा कि “विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने के लिए शिक्षा को साधन बनाएं। शिक्षकों का सम्मान ज्ञान की रोशनी को और प्रखर करता है।”
इस कार्यक्रम में सुमित सिंह, शैम्पी अग्रहरि, शिवकांत ओझा, अमन कौन्नौजिया, उमम आदि ने अपनी प्रस्तुति दी,
इस अवसर पर डॉ चंदन सिंह डॉ. अमित मिश्र, डॉ सुरेंद्र कुमार, अर्पित समेत सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों से प्रेरणा ली। कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभाग की छात्रा प्रीति सिंह ने किया
धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ जायसवाल ने किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां