जौनपुर के उद्यमियों संग बैठक करके डीएम ने दिये निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने समिति को बताया कि नाला का निर्माण का कार्य चल रहा है जिस पर मेसर्स रामपालीमर्श के प्रतिनिधि ने बताया कि कल शाम से मिट्टी डालने कार्य चल रहा है। इस पर अध्यक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी द्वारा आगामी 2 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में सीडा उद्यमियों ने समिति को अवगत कराया कि उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य पूर्ण न होने के कारण विद्युत की समस्या बनी रहती है। अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि ट्रांसमिशन एंड से कनेक्ट की कार्रवाई आगामी 15 दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा जिस पर अध्यक्ष ने अधिशासी अभियन्ता को उक्त कार्य को जुलाई प्रथम सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में आई०आई०ए० के प्रतिनिधि ने समिति को बताया कि औद्यौगिक क्षेत्र में दो माडल शौचालय बनाये जायं। बैठक में सीडा प्रबन्धक ने बताया कि माडल शौचालय बनवाने हेतु दो स्थान का चिन्हांकन कर लिया गया है। टेंडर प्रक्रिया कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी जिस पर अध्यक्ष ने सीडा में माडल शौचालय बनाने हेतु यथाशीघ्र टेंडर प्रक्रिया कर पूर्ण करने के निर्देश दिये। सीडा उद्यमियों ने सीडा में एच०डी०एफ०सी० बैंक का ए०टी०एम० लगवाने हेतु अनुरोध किया जिस पर जिला समन्वयक/शाखा प्रबन्धक मुगंराबादशाहपुर ने बताया कि 1 माह में सीडा में एटीएम का संचालन हो जायेगा। प्रबन्धक सीडा (सिविल) ने बताया कि सीडा में ए०टी०एम० लगवाने के निर्माण की कार्यवाही की जा रही है जिस पर अध्यक्ष ने यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टूटी नाली व सडकों के मरम्मत के सम्बन्ध में सीडा उद्यमियों द्वारा सीडा में टूटी नाली व सडकों के मरम्मत के सम्बन्ध में अनुरोध किया गया जिस पर प्रबंधक सीडा ने समिति को बताया कि उक्त कार्य हेतु टेंडर की प्रक्रिया कर कार्यवाही की जायेगी जिस पर अध्यक्ष ने यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त जीएसटी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं उद्यमी संगठन उपस्थित रहे।
005

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां