जौनपुर में 34 केंद्रों पर चल रही पीसीएस प्री परीक्षा – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मोहम्मद हसन कॉलेज के परीक्षा केंद्रो पर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आयोजित हो रही परीक्षा

जौनपुर ——उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 की प्रथम पाली की परीक्षा जनपद में सकुशल संपन्न हुई।
जनपद में परीक्षा 34 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न होनी है।


जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मोहम्मद हसन कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के द्वारा जिलाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्रों में बनाए गए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा को सकुशल संपादित कराए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा सुचारू ढंग से कराने में आयोग के निर्देशानुसार दायित्व का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें।
प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संपन्न होगी।


इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन –अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से…

    Continue reading
    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम