जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश

जौनपुर

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की उपस्थिति में भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के अंतर्गत मकान सूचीकरण गणना ब्लाक (एचएलबी क्रिएशन) के गठन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम 01 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण तीन पालियों में संपन्न हुआ, जिसमें प्रथम पाली पूर्वान्ह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक, द्वितीय पाली 11:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा तृतीय पाली अपरान्ह 01:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित की गई।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा एवं जनगणना कार्य निदेशालय के प्रतिनिधि सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 युवराज गर्ग द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, सहायक चार्ज अधिकारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, सफाई निरीक्षक तथा टैक्स कलेक्टर सहित कुल 735 कर्मियों ने प्रतिभाग किया।


युवराज गर्ग ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण गणना ब्लाक के गठन की प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप 08 मार्च 2026 तक इस कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की जानकारी दी।


जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मकान सूचीकरण ब्लाक का गठन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।


अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading
    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई