टीडी पीजी कॉलेज मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस—-

जौनपुर–78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य द्वारा एनसीसी ग्राउंड पर तिरंगा झंडा फहराया गया, और निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज द्वारा प्रेषित संदेश को सुनाया गया। प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों को दुनिया सलाम करती है और याद करती है। सबको नैतिकता के साथ कर्तब्यों का पालन करते हुए ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना उचित है। राष्ट्रीय पर्व को मुख्य रूप से एनसीसी के मेजर प्रो रजनीश सिंह ,लेफ्टिनेंट डॉ 0 जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

चीफ प्रोक्टर प्रो0 रीता सिंह व प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य गण प्रो0 हिमांशु सिंह, डॉ हरिओम त्रिपाठी , डॉ0 जेपी सिंह, डॉ0 छाया सिंह,डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ0 शैलेंद्र सिंह, डॉ0 देवेन्द्र सिंह,डॉ0 अवनीश सिंह, डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव आदि लोगों ने सहयोग किया । महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारियों और एनसीसी के कैडेट्स व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अंत मे मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां