टेट अनिवार्यता प्रकरण को लेकर 24 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे देश भर के शिक्षक।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आज देश के सभी राज्यों के शिक्षक संगठन से ऑनलाइन बैठक कर लिया निर्णय

जौनपुर — आज अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय कार्यालय जनकपुरी नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसवराज गुरिकर महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी कोषाध्यक्ष उमाशंकर सिंह कार्यकारी महासचिव विनोद ठाकरान उपाध्यक्ष संजय मिश्रा संगठन मंत्री अर्जुन सिंह जनपद जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित हुए तथा न्यायिक पहलुओं पर विचार करते हुए एक तरफ जहां देश के नामी गिरामी एआईपीटीएफ की तरफ से किये एडवोकेट पैनल से बातचीत किया वहीं दूसरी तरफ विधायी समाधान के लिए देश के सभी प्रांतीय संगठनों से बातचीत करके 25 नवंबर को एकदिवसीय सांकेतिक धरने का एलान कर दिया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए एआईपीटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बासवराज गुरिकर ने कहा कि 24 नवंबर को केवल एकदिवसीय सांकेतिक धरना ही किया जाएगा लेकिन यदि सरकार इस मुद्दे पर कोई सकारात्मक विधायी समाधान नही निकालती है तो फरवरी 2026 में बजट सत्र के दौरान देश लाखों लाख शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
इस ऑनलाइन मीटिंग से उत्तर प्रदेश से प्रांतीय अध्यक्ष विनय तिवारी, महामंत्री उमाशंकर सिंह व प्रांतीय संयुक्त महामंत्री व जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन –अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से…

    Continue reading
    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम