ठण्ड बढ़ी, मगर इंतजाम नहीं

ठण्ड बढ़ी, मगर इंतजाम नहीं नगर पालिका व पंचायतों की लापरवाही से जनता बेहाल नागरिकों में नाराजगी, कागजों में ही मिल रही गर्मीबढ़ती ठण्ड से बुजुर्ग, मजदूर एवं राहगीर सबसे ज्यादा प्रभावित
जौनपुर– जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह की धुंध और रात की तेज़ सिहरन ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है लेकिन इस बढ़ती ठंड के बीच नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं विभिन्न पंचायतों की तैयारी बेहद कमजोर साबित हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी अलाव और अस्थायी राहत केंद्रों की व्यवस्था समय रहते न हो पाने से जनता में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
स्टेशनों पर यात्रियों के लिए कोई राहत नहीं, बल्कि जौनपुर रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और शहर के कई प्रमुख चौराहों पर रात में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है। पिछले वर्षों में नगर पालिका द्वारा ऐसे स्थानों पर अलाव जलाने व यात्रियों के रुकने-बैठने की अस्थायी व्यवस्था की जाती थी लेकिन इस बार अभी तक कोई भी कदम उठाए जाते नहीं दिख रहे हैं। रात में ट्रेन या बस से उतरने वाले यात्रियों को कड़ाके की ठंड में खुले में खड़े होने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई यात्री गर्मी पाने के लिए चाय की दुकानों या किसी दीवार की ओट का सहारा लेते दिखाई देते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद हर साल शुरुआत में दावे तो बड़े-बड़े करती है, मगर कार्यवाही जमीन पर नहीं दिखती। मोहल्लों में जहाँ जरूरत है, वहाँ अलाव की लकड़ी तक नहीं पहुंचाई गई है। ग्रामीण पंचायतों का भी लगभग यही हाल है— न राहत केंद्र खुले हैं और न ही गरीबों और राहगीरों के लिए किसी सहायता की व्यवस्था। कई नागरिकों ने बताया कि प्रशासन को पहले से पता होता है कि दिसंबर की शुरुआत में ही ठंड बढ़ जाती है, इसके बावजूद समय पर कोई तैयारी नहीं की जाती।
लोगों ने तंज कसते हुए कहा “लगता है विभाग के दफ्तरों में ही अलाव जलाए जा रहे हैं, बाहर जनता ठिठुर रही है। ठंड का सर्वाधिक असर फुटपाथ पर रहने वालों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और रात में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। इनके पास न गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही रात में किसी सुरक्षित जगह रुकने का विकल्प। यदि समय रहते अलाव की व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। खासकर दिसंबर के मध्यम और अंतिम सप्ताह में जब तापमान और नीचे चला जाता है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न