डायट जौनपुर में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व प्रोटोकॉल का किया गया पूर्वाभ्यास

जौनपुर 19 जून- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व प्रशिक्षुओं के द्वारा प्रोटोकॉल का पूर्व अभ्यास किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा किया गया तथा दीप प्रज्वलित करते हुए संस्था के प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रवींद्र नाथ ने बताया कि योग हमारी प्राचीनतम विरासत है जिसे शिक्षक ही पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।


प्रोटोकॉल का पूर्व अभ्यास करते हुए योग प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति के द्वारा बताया गया कि योग के क्रियात्मक अभ्यासों को करने से शरीर में रक्त और प्राण वायु का संचरण बहुत ही सुगमता पूर्वक होता है जिससे व्यक्ति के सभी तंत्र स्वस्थ होता है l ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन का अभ्यास कराते हुए उनसे मनोदैहिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों को बताया l


कार्यक्रम प्रभारी डायट प्रवक्ता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि यदि हम प्रतिदिन योग करें तो अपनी काया को निरोगी काया बना सकते हैं इस अवसर पर समस्त प्रवक्तागण ह्यूमाना टीम के सभी सदस्य तथा प्रशिक्षु उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह