डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई -डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ, वरिष्ठ बसपा नेता


जौनपुर– शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर तिराहे पर अराजक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना से आज प्रातः इलाके में हड़कंप मच गया। इस बेहद शर्मनाक घटना की जानकारी मिलते ही दलित समुदाय के सैकड़ों लोग अंबेडकर पार्क पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक प्रतिमा की सफाई नहीं कराई जाएगी और प्रदर्शन जारी रहेगा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने की खबर मिलते ही बसपा के वरिष्ठ नेता व केराकत के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए और अराजक तत्वों के इस घृणित कार्य पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त किया ,जहां जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अराजक तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने के आश्वासन पर गुस्साए कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।
कुछ ही देर बाद जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में अंबेडकर प्रतिमा पर लगी कालिख को साफ कराया गया।

इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों ने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा, जिस पर लोगों ने सहमति जताई और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि अंबेडकर तिराहा शहर का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान है। यहां से करीब 50 मीटर की दूरी पर जिलाधिकारी का आवास, दीवानी कचहरी और कलेक्ट्रेट स्थित है, जहां हमेशा पुलिस की तैनाती रहती है। ऐसे में प्रतिमा के साथ इस तरह की घटना होने से लोगों में नाराजगी देखी गई।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में हल्का तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर कालिख लगाने से बवाल, डीएम-एसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम