डीएम की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक हुई संपन्न, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

,—————– जौनपुर 05 जुलाई, – जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
               बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में चकबंदी प्रक्रिया की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि चकबन्दी प्रक्रिया के अर्न्तगत आने वाले गावों में निर्धारित समयावधि में चकबंदी कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने धारा 8, 9, 10, प्रकाशन, नयी वार्षिक खतौनी, चक निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी के सम्बन्ध में डीडीसी चकबंदी से जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया गया कि 05 साल से ऊपर के मुकदमे जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए।
             इस दौरान उन्होंने कब्जा परिवर्तन वाले गांव के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
                 इस अवसर पर चकबन्दी अधिकारी, सहायक चकबन्दी अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न