डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्ण सुनते हुए समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी के समक्ष भूमि विवाद, पेंशन, आदि से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई, जिसपर उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।


सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का भी आयोजन किया गया और जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया और सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये गये।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह