डीएम के निर्देश पर एडीएम.की अध्यक्षता मे कर-करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

            बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, बाट-माप, सिचाई सहित अन्य सभी विभागो से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी प्राप्त की और विद्युत, व्यापार, भू-राजस्व सहित कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
 
            इसके पश्चात खनन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली कराया जाए।

            जिलाधिकारी ने एंटी भू-माफिया के तहत हो रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिस भी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है वहां पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करें।

            उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 05 साल पुराने मामले तथा धारा 24, धारा-80, धारा 67 से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराए साथ ही उन्होंने पुराने लंबित मुकदमें का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। मानचि़त्र सर्वेक्षण को जॉच के उपरान्त लॉक करने, आवास आवंटन, रियल टाइम खतौनी, वरासत, स्वामित्व योजना, घरौनी वितरण आदि की प्रगति की भी समीक्षा की।

          बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां