डीएम ने आज थाना समाधान दिवस पर सिटी कोतवाली पहुच कर शिकायतों का किया निस्तारण

जौनपुर — आज शनिवार को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जहां संबंधित अधिकारियों के द्वारा लोगों की शिकायतों को सुना गया।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा जनपद के थाना कोतवाली पर जाकर शिकायतों का समाधान किया गया। इस दौरान ज़िलाधिकारी के समक्ष भूमि पर अवैध कब्जा, मार्ग से संबंधित और पैमाईश आदि से संबंधित शिकायते प्राप्त हुई जिसपर ज़िलाधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीन विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का समयावधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए। जिससे कि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े।


इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा थाने का निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा जनरल डायरी और सीसीटीएनएस सहित अन्य दस्तावेजों के संबंध में जानकारी लेते हुए कंप्यूटर सिस्टम पर इसका अवलोकन भी किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां