डीएम ने सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण कार्यालय का किया औचक निरीक्षण



कानूनगो को कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध करते हुये कम्प्यूटर आपरेटर एवं क्लर्क की सेवा किया समाप्त
बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक राहुल सिंह की संदिग्ध भूमिका पर जारी हुआ नोटिस

जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने कार्यालय सक्षम प्राधिकारी भूमि अधिग्रहण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गहनता से पत्रावलियों और अभिलेखों का निरीक्षण किया जहां एनएचएआई द्वारा भुगतान सम्बन्धी पत्रवालियां संदिग्ध पाई गई जिस पर उन्होंने इन पत्रवालियों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कानून गो संतोष तिवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर हिमांशु, क्लर्क अनिल यादव और बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक राहुल सिंह की भूमिका संदिग्ध पायी गयी। इस पर कानून गो संतोष तिवारी को कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध करने और कम्प्यूटर ऑपरेटर हिमांशु एवं अनिल यादव की सेवा समाप्त करने के निर्देश देते हुये राहुल सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं कुणाल गौरव, ज्ञान प्रकाश सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां