डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की प्रार्थना


श्री संकट मोचन संगठन ने गोपी घाट पर की समुचित व्यवस्था
जौनपुर। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन यानी गुरूवार को व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर के ढलने पर उनको पहला अर्घ्य दिया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ मइया की गीत गाते हुये महिलाएं अपने घर चली गयीं। यह दृश्य नगर के प्रतिमा विसर्जन घाट, गोपी घाट, गूलर घाट, हनुमान घाट, मां विंध्यवासिनी घाट, पांचों शिवाला घाट, मां अचला देवी घाट, जोगियापुर, केरारवीर घाट, सूरज घाट सहित अन्य घाटों के अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के जलाशयों, तालाबों, नहरों सहित स्वयं से गड्ढा खोदकर बनाये गये जलाशय के किनारे देखने को मिला। इसी क्रम में देखा गया कि कुछ महिलाएं ऐसी रहीं जो छठी माता से मांगी गयी मन्नत पूर्ण होने पर दण्डवत घाट तक पहुंचीं। ऐसी महिलाएं अपने घर से दण्डवत होकर जलाशय की ओर चलीं जिनके साथ ढोल—ताशे के बीच देवी गीत गाते चल रही थीं। यह दृश्य नगर के शेषपुर, जोगियापुर, नखास आदि मोहल्लों में ज्यादा देखा गया। उनका मानना है कि पिछले वर्ष हमने जो मन्नत मांगी थी, वह पूर्ण हो गया है। ऐसे में आस्था के बीच परम्परागत ढंग घर से दण्डवत होकर जलाशय तक गयी व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य को ढलने के दौरान पहला अर्घ्य दिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां