ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग हत्याकाण्ड पर मानवाधिकार आयोग सख्त


पुलिस की कार्यशैली पर दिया जांच का आदेश
कहा— 13 दिसम्बर तक प्रस्तुत करना होगा रिपोर्ट

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में बीते 30 अक्टूबर को लगभग 17 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की निर्मम हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने पुलिस की कार्यशैली की जांच का आदेश दिया है। यह आदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. गजेंद्र सिंह यादव द्वारा पुलिस की कथित लापरवाही के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद दिया गया। मालूम हो कि अनुराग पर उनके पड़ोसी ने उस समय तलवार से हमला किया जब वह सुबह अपने घर के बाहर दातून कर रहे थे। हमलावर ने अनुराग का सिर धड़ से अलग कर दिया था जिससे पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया था। अनुराग एक प्रतिभाशाली ताइक्वांडो खिलाड़ी था और उसके उज्ज्वल भविष्य को इस जघन्य हत्या ने असमय समाप्त कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के इस मामले में पुलिस ने लगातार उनकी शिकायतों को अनसुना किया और आरोपियों को संरक्षण प्रदान किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार थाने, सीएम पोर्टल और डायल 112 पर शिकायतें दर्ज कराई थीं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की बहन ने आरोपी पक्ष द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो भी बनाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। डॉ. गजेंद्र सिंह यादव ने मानवाधिकार आयोग से अपील की थी कि पुलिस द्वारा अब तक की गयी सभी कार्यवाहियों की जांच की जाय और घटना से पहले पुलिस अधिकारियों की कॉल डिटेल्स की समीक्षा की जाय, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई आरोपी पुलिसकर्मियों के संपर्क में तो नहीं था। आयोग ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा को निर्देश दिया कि वे मामले की गहराई से जांच कर रिपोर्ट आगामी 13 दिसम्बर तक आयोग को प्रस्तुत करें। साथ ही मामले की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए घटना के दिन तैनात सभी पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण करने की भी मांग की गई है, ताकि वे जांच को प्रभावित न कर सकें। वहीं क्षेत्रवासियों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। साथ ही अनुराग यादव के परिवार के लिए न्याय की मांग किया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां