दवा छिड़काव के नाम पर नगर पंचायत द्वारा किया जाता है खानापूर्ति

मच्छरों का आक्रमण से उड़ गई रातों की नींद

जौनपूर-जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही रहता है मच्छरों के प्रकोप से अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे मलेरिया व डेंगू की गिरफ्त में आ जा रहे हैं इसके बावजूद नगर पंचायत पुरी तरह से कुम्भकर्णी निद्रा में मस्त है नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण इस समय मच्छरों का प्रकोप बहुत तेजी से बड़ा हुआ है|ऐसी दशा में मच्छरों का दवा छिड़काव नही के बराबर किया जा रहा है

मच्छरों के दवा के छिड़काव के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है मच्छरों के विषैले प्रकोप से बचाने वह लोगों को राहत पहुंचाने का कोई उपाय ठीक ढ़ग से नहीं किया जा रहा जब कि शासन द्वारा इस विभाग को धन और दवा भी उपलब्ध कराया जाता है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पंचायत के अध्यक्ष सहित अधिशासी अधिकारी व अन्य कर्मचारी भी मच्छरों की हनक से भयभीत होकर उनके विरुद्ध अभियान चलाने में अपने आप को कमजोर समझते हैं क्या कारण है कि मच्छरों के विरुद्ध कीटनाशक दवा का छिड़काव सिर्फ नहीं के बराबर ही किया जा रहा और कुछ वार्डों में कभी-काल ही फागिंग मशीन द्वारा मच्छरों की जनसंख्या वृद्धि को कम करने का प्रयास किया जा रहा है |

ऐसे में नगर पंचायत शासन के मन्सा को पूरी तरह से मुंह चिढ़ा रहा है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न