दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, 50 हजार की आर्थिक मदद

खेतासराय जौनपुर – खेतासराय के पास दूल्हे आजाद बिंद की सनसनीखेज हत्या के मामले में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बडउर गांव पहुंचा। जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Oplus_16908288


इस दौरान पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नदीम जावेद ने प्रतिनिधिमंडल के जरिए दिवंगत आजाद बिंद के परिवार को 50 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने नदीम जावेद की मोबाइल फोन पर पीड़ित परिजनों से बात भी कराई। नदीम जावेद ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।परिजनों से बात के बाद जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और जंगलराज जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर के नाम से भय दिखाने वाली योगी सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। विवाह के लिए जा रहे दूल्हे की दिनदहाड़े हत्या सरकार की पोल खोल रही है।


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रशासन से निष्पक्ष रूप से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर परिजनों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष लाल प्रकाश पाल, सभासद शहनवाज मंजूर, दिनेश तिवारी, जय मंगल यादव, जयप्रकाश मिश्रा, सद्दाम प्रधान, राजकुमार गुप्ता, इकबाल हुसैन, मुहम्मद ताहिर, आदिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे