देव दीपावली महोत्सव: 51हजार दीपो से जगमग होगा शीतला चौकियां धाम, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

15नवंबर को होगा देव दिपावली, एक दिन पूर्व कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी होगा आगमन

प्रशासन के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय।

जौनपुर,08नवंबर,शीतला चौकियां धाम में 15 नवंबर को भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा। मां का दरबार व सरोवर 51 हज़ार दीपो व झालरो से जगमग होगा। भिन्न भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक दिन पूर्व 14 नवंबर को कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन करेंगे।शुक्रवार शाम प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यव्स्था, पार्किंग आदि विषयों पर चर्चा कर कार्य विधि को अंतिम रूप दिया गया।


मां श्री शीतला धाम कुण्ड कार्य समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य देव दीपावली का अयोजन किया गया है। कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी महंत चौकियां धाम ने बताया कि 14नवंबर को अनिरूद्धाचार्य जी का आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन पूजन कर प्रस्थान करेंगे।

15नवंबर को देव दिपावली के दिन गोरखपुर सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा। इस अवसर संयोजक सतीश कृष्ण तिवारी अध्यक्ष विनय त्रिपाठी,एसपी सिटी अरविंद वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष संजय माली, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री जय बिंद,पवन उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी, संतोष सोनकर सुरेंद माली,शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनसुनवाई में बैंकिंग अनियमितता का खुलासा, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से पीड़िता को मिली राहत

    जनसुनवाई में बैंकिंग अनियमितता का खुलासा, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से पीड़िता को मिली राहत बिना सहमति बीमा मद में कटी धनराशि लौटाई गई, प्रशासन…

    Continue reading
    बिखेरे यादों, पतंगों और नई शुरुआत के रंग

    जौनपुर– मकर संक्रांति का स्वागत इस बार गर्मजोशी, पुरानी यादों और त्यौहार की खुशियों के साथ करने को तैयार हैं। बचपन के वो दिन…

    Continue reading

    You Missed

    जनसुनवाई में बैंकिंग अनियमितता का खुलासा, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से पीड़िता को मिली राहत

    बिखेरे यादों, पतंगों और नई शुरुआत के रंग

    सी. एम. ओ. ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    लायन्स क्लब व आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से 28 मरीजों की आंखों की रोशनी लौटी

    जौनपुर में संपत्ति विवाद: महिला और बेटे पर हमला, पुलिस ने जांच नहीं की शुरू

    मकर संक्रांति पर मानवता का संदेश जेसीआई जौनपुर युवा के अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में वृद्धाश्रम में बाँटा स्नेह और आहार