चाइनीज मांझा की बिक्री को पूर्णतया प्रतिबन्धित करने के लिये आगे आयें लोग: विवेक सिंह


भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री को पूर्णतया प्रतिबंधित करने के लिये नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह से मिलकर उनको एक पत्रक दिया। इस मौके पर संगठन के मुखिया विवेक सिंह ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चाइनीज मांझा पूरे देश में प्रतिबंधित है लेकिन यह जौनपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जा रहा है और जानलेवा चाइनीज़ मांझा से आये दिन जनपद वासी रास्ते में आते-जाते भयानक रूप से घायल होकर गिर जा रहे हैं। जैसा कि कुछ माह पूर्व भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने बड़े पतंग व्यवसाइयों को लेकर प्रशासन के साथ बैठक करके संकल्प लिया कि अब न चाइनीज मांझा बचेंगे और न ही बिकने देंगे लेकिन कुछ दिनों से कुछ नये लोग बनारस, कानपुर जैसे शहरों से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लाकर चोरी—छिपे बेच रहे हैं। अब आने वाले महीना में पतंग का सीजन शुरू हो रहा है। मकर संक्रांति इसका प्रमुख त्योहार होता है। इस दौरान तमाम लोग लालच में आकर इसको बेचने का काम करेंगे।


श्री सिंह ने भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जिला प्रशासन से मांग किया कि आम जनमानस की जानमाल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये घातक और जानलेवा चाइनीज़ मांझा की बिक्री को पूरे जनपद में प्रतिबंधित करने का कष्ट करें जिससे पूरे जनपद में अप्रिय प्राणघातक दुर्घटना पर विराम लग सके। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने ज्ञापन लेते हुये व्यापारियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि हम पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इस पर कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। जो भी लोग इस तरह का अवैध कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुये कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह, प्रदीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मो. दानिश, जिला युवा ईकाई के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री अमिताश गुप्ता, नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री योगेश साहू, नगर संगठन मंत्री अजीत सोनकर, निर्भय चन्द्र केडिया, राकेश जायसवाल, रूपेश कुमार, मो. आकिब, सलीम मंसूरी, मोना इश्तेयाक, गुलाब पतंग वाले, अमीरुल्लाहल, तारिक बब्लू सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां