देव दीपावली महोत्सव: 51हजार दीपो से जगमग होगा शीतला चौकियां धाम, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

15नवंबर को होगा देव दिपावली, एक दिन पूर्व कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी होगा आगमन

प्रशासन के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय।

जौनपुर,08नवंबर,शीतला चौकियां धाम में 15 नवंबर को भव्य देव दीपावली का आयोजन होगा। मां का दरबार व सरोवर 51 हज़ार दीपो व झालरो से जगमग होगा। भिन्न भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एक दिन पूर्व 14 नवंबर को कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भी आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन करेंगे।शुक्रवार शाम प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यव्स्था, पार्किंग आदि विषयों पर चर्चा कर कार्य विधि को अंतिम रूप दिया गया।


मां श्री शीतला धाम कुण्ड कार्य समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भव्य देव दीपावली का अयोजन किया गया है। कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी महंत चौकियां धाम ने बताया कि 14नवंबर को अनिरूद्धाचार्य जी का आगमन होगा। मां शीतला का दर्शन पूजन कर प्रस्थान करेंगे।

15नवंबर को देव दिपावली के दिन गोरखपुर सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन का आगमन होगा। इस अवसर संयोजक सतीश कृष्ण तिवारी अध्यक्ष विनय त्रिपाठी,एसपी सिटी अरविंद वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष संजय माली, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, महामंत्री जय बिंद,पवन उपाध्याय, सुमित त्रिपाठी, संतोष सोनकर सुरेंद माली,शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    जौनपुर- जिले के बरसठी ब्लॉक के सरसरा गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय गौरव का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जब शिव…

    Continue reading
    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार- डा. प्रमोद कुमार सिंह जौनपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में जनता…

    Continue reading

    You Missed

    सरसरा गांव में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने रखी नींव

    प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियो ने बिजली विभाग पर किया धरना-प्रदर्शन

    रोटरी क्लब ने विश्व पृथ्वी दिवस पर निकली जागरूकता रैली

    पति ने पत्नी के बीच लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट

    सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपृहता को किया गया बरामद

    रामपुर नद्दी गाॅंव में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन