दो युवकों को मनबढ़ों ने हाकी—डण्डे से पीटकर किया घायल नामजद तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज


चौकियां धाम, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला गांव के दो युवकों को लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलेक्टर परिसर के पास मनबढ़ों ने हॉकी—डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलावस्था में दोनों युवकों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सखैला गांव निवासी मुकेश सोनकर अपने रिश्तेदार सन्नी सोनकर के साथ शनिवार की रात कलेक्ट्रेट परिसर के पास किसी कार्य से आया हुआ था। आरोप है कि रात के 9 बजे के करीब पुरानी रंजिश को लेकर बग्गड़ सोनकर अपने 3 और साथियों के साथ हॉकी—डण्डे से हमला कर दिया। हमले से मुकेश सोनकर (25) और सन्नी सोनकर (23) घायल हो गये। दोनों के सिर सहित शरीर के कई हिस्से में गहरी चोट आई। आरोप है कि जाते समय मनबढ़ों ने थाने पर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी भी दिया। सूचना पर डायल 112 और चौकी इंचार्ज सिविल लाइन मियांपुर ईश चन्द्र यादव पहुंच गये। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि मुकेश द्वारा दिये गये नामजद तहरीर पर सिविल लाइन मियांपुर निवासी बग्गड़ सोनकर, मोहित कुमार, बच्ची सोनकर, राहुल सोनकर सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह