नवरात्र के प्रथम दिन चौकियां धाम में लाखों भक्तों ने मत्था टेका


जौनपुर। सिद्धपीठ मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह 4 बजे धाम के महंत विवेकानंद पण्डा ने माता रानी की आरती करके नवरात्रि का शुभारम्भ किया। इस मौके पर सभी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। चारों तरफ पुलिस और पीएसी लगी रही। पार्किंग की भी सुविधा की गई है। कोई मां का पचरा गा रहा है तो कोई कतार में खडे होकर मां की आरती कर रहा है। मां शीतला चौकिया महारानी की जयजयकार से गूंज उठा। चौकियां धाम पुलिस चौकी प्रभारी ईशचन्द्र यादव मयफोर्स निगरानी करते नजर आये। जगह-जगह सीसी कैमरे भी लगा दिये गये हैं। पंडा परिवार की तरफ से सत्य नारायण भगवान के पुजारी गुड्डू तिवारी ने विष्णु भगवान की आरती करके प्रथम दिन का शुरूआत किया। इस अवसर पर महंथ विवेकानंद पण्डा, अध्यक्ष विकास पण्डा, प्रबंधक सौरभ पण्डा, अजय पण्डा, विजय पण्डा, लाडू पण्डा, सोनू पण्डा सहित पूरा मंदिर परिवार उपस्थित रहा।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां