नशे में दुल्हा देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

जौनपुर।जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां आई एक बारात में दूल्हा को शराब के नशे में गाली-गलौज करते और गांजा फूंकते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के इस कदम के बाद कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया।


बताया गया कि शहर कोतवाली इलाके फत्तूपुर क्षेत्र की शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जिले के जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से तय थी। बुधवार की रात बारात पहुंची, तो दूल्हा शराब के नशे में था और कथित रूप से मंच पर गाली-गलौज कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि दुल्हन की मां शीला देवी के मुताबिक यह देखकर कुछ लोग मंच के पास पहुंचे, तो दूल्हा उतरकर नीचे चला गया और मंच के पीछे कुछ बैंड-बाजे वालों के साथ गांजा फूंकता दिखाई दिया।

वधू पक्ष के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दूल्हा मंच पर आकर गांजा पीने लगा। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
इसे लेकर रात भर हंगामा होता रहा। इस बीच, ज्यादातर बाराती मौके से भाग गए और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे तहसीलदार गौतम उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया और उनसे शादी में खर्च हुए 8 लाख वापस देने की मांग करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। उनके अनुसार, पुलिस ने वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष को शादी के खर्च के तौर पर दो लाख रुपये वापस करवाए। पुलिस ने दूल्हा समेत तीनों बंधकों को मुक्त कराकर बिना शादी के वापस उनके घरों को भेज दिया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह