पत्थर गड्डी उखाड़ने पर 5 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर जमैथा गांव में राजस्व टीम द्वारा पैमाइश की पत्थर गड्डी उखाड़ने वाले 5 लोगों पर पत्थर उखाड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार जमीन की पैमाइश करके निशानदेही कराया था। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सन्तोष कुमार शुक्ला सेना में बतौर अधिकारी बंगलोर में तैनात हैं। सन्तोष ने अपनी जमीन की पैमाइश कराया था। चकबन्दी प्रक्रिया में जमैथा गांव चल रहा है। सहायक चकबन्दी अधिकारी व कानूनगो तथा पुलिस की टीम 14 अगस्त को पैमाइश करके पत्थर गड्डी करवा दिया था। उसके बाद गांव के रामचन्द्र शुक्ल ने नापी को गलत बताया। उसके बाद डीएम के पास जाकर प्रार्थना पत्र दिया जिस पर 16 अगस्त को एक बार फिर उक्त टीम पुलिस के साथ जाकर पैमाइश करवाया और पत्थर गड्डी को सही बताया। उसके बाद सन्तोष शुक्ला अपनी ड्यूटी पर बंगलौर चले गये। उनके जाने के बाद उक्त पत्थर गड्डी को उखाड़ दिया गया। सन्तोष शुक्ला ने आकर राजस्व अधिकारियों तथा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर राजस्व टीम तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी मय फोर्स पहुंचकर एक बार पुनः पैमाइश करवाकर पत्थर गड्डी करवाया। इसके साथ ही 5 लोगों के विरुद्ध पत्थर गड्डी का पत्थर उखाड़ने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह