पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम जो भी कार्य करते हैं, उसमें वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है: पुष्पराज सिंह

पर्यावरण और संसाधनों की संपूर्णता के संरक्षण के लिए पूरे दिल से प्रयास करने का संकल्प लें: धनंजय सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज पर्यावरण दिवस के अवसर “एक पेड़ मा के नाम” पर आयोजित कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे जिले के सभी मंडल एव बूथ पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगो को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने समझाया कि इन दिनों पर्यावरण पर लगातार दबाव बढ़ता ही जा रहा है इसका एक कारण प्रदूषण का बढ़ना भी है प्रदूषण के बढ़ने से हमारा पर्यावरण काफी प्रभावित हुआ है यही वजह है कि वर्तमान में जलवायु बहुत तेजी से गर्म हो रही है दूसरी ओर, आवास और खाद्य संकट के कारण विभिन्न जीव-जंतुओं की दुर्लभ प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। मेरा मानना है कि इस समस्या के समाधान के लिए हमारे समाज को और अधिक समावेशी एवं प्रकृति से जुड़ा हुआ बनाना होगा हमें प्रकृति को नुकसान पहुंचाने के बजाए इसे संरक्षित करने पर जोर देना होगा। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हम जो भी कार्य करते हैं, उसमें वृक्षारोपण का कार्य सबसे महत्वपूर्ण है। पेड़ हमें जीवनदायी ऑक्सीजन देता है, जो कार्बन को कम करने में मदद करती है, साथ ही यह ओजोन की परत को सुरक्षित रखती है। आइए, हम पर्यावरण संरक्षण, वनीकरण और सतत विकास में अपने प्रयासों को जारी रखने का एक बार पुनः संकल्प लें। इसके साथ ही, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, स्वच्छता, प्राकृतिक खेती, नदी, झील, पहाड़, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण हेतु मिलजुल कर प्रयास करें।

इसी क्रम में जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड जौनपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संस्था के सभापति धनंजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त कोऑपरेटिव अमित कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। किसानों को बृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान में वृक्षारोपण अति आवश्यक इसलिए भी हो गया है कि बिना इसके वायुमंडल को सामान्य नहीं  किया जा सकता इसलिये आज यह समय की मांग भी है कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए एक तत्काल ठोस कार्य योजना अपनानी चाहिए मैं सभी से आह्वान करता हूं कि वे प्रकृति के साथ अपनी नजदीकियां को बढ़ाएं पर्यावरण को संतुलित बनाए रखें साथ ही हम अपने जीवन-यापन के तौर-तरीके में थोड़ा बदलाव लाने का प्रयास करें वनों, पर्यावरण और संसाधनों की संपूर्णता के संरक्षण के लिए पूरे दिल से प्रयास करने का संकल्प लें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इस अद्भुत पृथ्वी के अनुभवों से वंचित न रहें। वृक्षारोपण में हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं और ले भी रहे हैं। परन्तु यह भी ध्यान देने वाली बात है कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। एक पेड़ को बड़े होने तक उसकी अच्छी तरह से देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। आइए, आज वृक्षारोपण के जरिए हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी धरती को हरित व अनुकूल बनाए रखने का प्रयास करें। उपस्थित सभी सभी किसानों को संकल्प दिलाया गया कि जब तक पौधे बड़े नहीं हो जाते तब तक उसकी देख रेख की ज़िम्मेदारी हमारी होगी उन्होंने यह भी संकल्प लिया हर साल हम पाँच पेड़ लगायेंगे।

उक्त अवसर पर कैलाश सिंह शैलेश सिंह रामचन्दर मौर्य लालजी प्रसाद सुशील कुमार मनोज सिंह गजानन सिंह गिरजा यादव अशोक सिंह संतोष कुमार वेदप्रकाश बबलू जियालाल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न