पापकार्न मेकिंग मशीन के लिये आवेदन आमंत्रित


जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भूर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूची रखने वाले परम्परागत कारीगरों को उनके जीवन स्तर को ऊचा उठाने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु पापकार्न मेकिंग मशीन निःशुल्क वितरण किये जाने हेतु जनपद को मुख्यालय से 10 पापकार्न मेकिंग मशीन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त मुख्यालय द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से चयन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों/व्यक्तियों को इस योजना के अन्तर्गत पापकार्न मेकिंग मशीन का वितरण कराया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ निम्नानुसार कागजात, फोटोग्राफ, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/परिवार आई0डी0, आयु सीमा-18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो। (आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी) समस्त प्रमाण पत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर में 6 सितम्बर तक जमा किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु मो.नं. 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां