पीयू के 11 छात्रों का कोडिंग, ट्रेनर के पद पर हुआ चयन

फ्यूचर गुरुकुल शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का किया गया चयन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट की प्रक्रिया में इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट के क्रम में फ्यूचर गुरुकुल शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का चयन किया गया। फ्यूचर गुरुकुल द्वारा सर्वप्रथम आनलाईन एप्टीट्यूड टेस्ट कराया गया। इसमें 47 छात्रों ने भाग लिया। उसके बाद 18 जून की शाम 5 बजे आनलाईन मीटिंग के द्वारा सभी का इंटरव्यू लिया गया l सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि 47 में से 11 छात्रों का चयन कोडिंग एवं ट्रेनर के पद पर हुआ है। चयनित छात्रों में यत्नदीप दुबे, अनुषा वर्मा, आकाश कुमार, वैभव साही, नदीम अहमद, नितीन भारती, अंकित विश्वकर्मा, सुरज प्रताप, शिवम अग्रहरी. सत्यम अग्रहरी, आलोक कुमार मिश्रा शामिल हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह पूरी प्रक्रिया डॉ अमरेंद्र सिंह एवं श्याम त्रिपाठी की देखरेख में हुई और सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मुख्य सदस्य विकास यादव, नवनीत मौर्य एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न