पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियानसंदिग्धों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्यवाही


महराजगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर महराजगंज पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य चौराहों, मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर दो व चार पहिया वाहनों सहित व्यक्तियों की गहन जांच किया। वहीं 4 पहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म भी उतरवाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी अमित पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करने और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने महराजगंज पुलिस की इस पहल की सराहना किया। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और जनसुरक्षा का माहौल बेहतर बनेगा।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां