पुलिस ने झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ़ दर्ज किया मुकदमा


लापरवाही से मृत बच्चे के शव को भेजा गया पोस्टमार्टम
जौनपुर। मुंह में छाला निकलने की शिकायत लेकर गए बालक को झोला छाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन देने से बीती रात खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव मे बालक की मौत हो गई। पुलिस मृत बालक की मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जूट गई है। मालूम हो कि स्थानीय क्षेत्र के बारा निवासी ऋषभ 6 पुत्र रनदीप अपने ननिहाल क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव रह रहा था। बुधवार की शाम ऋषभ मुंह पर छाला निकलने की दवा लेने मानी कला स्थित झोला छाप चिकित्सक के दवाखाना गया था। आरोप है कि चिकित्सक ने ऋषभ को एक इंजेक्शन दिया जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे अन्यत्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गईं। उधर आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। देर रात मृतक बालक ऋषभ की मां पूनम की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक उदयराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पी एम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृत बालक की मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के विरूद्ध 106 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न